खेल समाचार

एशियन गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन करके स्वदेश लौटे भारतीय शूटर्स, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
नई दिल्ली, 26 सितंबर। एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय शूटर्स शुक्रवार को स्वदेश लौटे। एयरपोर्ट पर शूटर्स का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर कई शूटर्स के परिवार के लोग भी पहुंचे।
By INT News · 4 hr ago
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: चोटिल जोस बटलर तीसरे वनडे से हुए बाहर, डेन लॉरेंस को मिली जगह
लंदन, 25 सितंबर। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर श्रीलंका के खिलाफ रविवार को 'द ओवल' में होने वाले निर्णायक तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्हें हेडिंग्ले में खेले गए दूसरे मैच के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।
By INT News · 4 hr ago

भारत बनाम वेस्टइंडीज: वनडे सीरीज के आगाज से पहले चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल, कोहनी में लगी सिराज की गेंद
तिरुवनंतपुरम, 25 सितंबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले वनडे से ठीक पहले शुक्रवार को नेट सेशन के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक उछलती हुई गेंद भारतीय कप्तान शुभमन गिल की दाहिनी कोहनी पर लगी।
By INT News · 4 hr ago

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाबला सीखने का एक बड़ा मौका था: काडोवाकी-फ्लेमिंग
टोक्यो, 25 सितंबर। भारत के खिलाफ अपने ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच के बारे में बात करते हुए जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम ने मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन के खिलाफ शानदार आत्मविश्वास दिखाया और यह उनकी टीम के लिए सीखने का एक बड़ा मौका था।
By INT News · 4 hr ago

'हमारे पूरे परिवार की मेहनत सफल हो गई', मनप्रीत कौर के ब्रॉन्ज मेडल जीतने से गदगद सास-ससुर
अंबाला, 25 सितंबर। एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को मनप्रीत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शॉट पुट में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। उन्होंने 17.17 मीटर दूर गोला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया।
By INT News · 5 hr ago

'वह हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर गुलवीर-मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई
नई दिल्ली, 25 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह, मनप्रीत कौर और बारानिका इलांगोवन को बधाई दी। इन तीनों ने शुक्रवार को भारत के एथलेटिक्स मेडल टैली में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जोड़ा।
By INT News · 5 hr ago

एशियन गेम्स 2026: सात्विक-चिराग हुए बाहर, क्वार्टर फाइनल में तनीषा और ध्रुव की जोड़ी
नागोया (जापान), 25 सितंबर। एशियन गेम्स 2026 में भारत की पुरुष डबल्स बैडमिंटन टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। मौजूदा चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शुक्रवार को जापान के नागोया में चल रहे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
By INT News · 6 hr ago

सीएसके से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात, मुझे बड़ी जिम्मेदारी निभानी है : जहीर खान
नई दिल्ली, 25 सितंबर। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नए हेड कोच जहीर खान ने शुक्रवार को कहा कि पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन टीम की कमान संभालना एक सम्मान की बात है, जिसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। उन्होंने कहा कि पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेना रोमांचक और चुनौतीपूर्ण काम होगा।
By INT News · 6 hr ago