Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

यूथ ओलंपिक सिल्वर विजेता तन्वी पत्री ने चीन और भारत की ट्रेनिंग को दिया सफलता का श्रेय

INT News9 November 2026 at 11:45 pm

नई दिल्ली, 9 नवंबर। यूथ ओलंपिक में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री ने बताया कि उनके खेल को निखारने में चीन में मिली शुरुआती ट्रेनिंग और बेंगलुरु की प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन एकेडमी में की गई तैयारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बीमारी के कारण डकार (सेनेगल) में अपने अभियान से पहले वह केवल दो दिन ही प्रैक्टिस कर पाई थीं।