Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

पैर के पास पटाखा फटने पर 2 गुटों में मारपीट:न्यू रिवर व्यू में जमकर चले लात-घूंसे, गाड़ियों में तोड़फोड़ की; 4 आरोपी गिरफ्तार

INT News10 November 2026 at 08:47 am

बिलासपुर में दीपावली की रात न्यू रिवर व्यू में पटाखा पैर के पास फटने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। युवकों के दो गुटों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर धन्नू डांडे समेत 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पटाखा पैर के पास फटने पर शुरू हुआ विवाद दरअसल, अरपा नदी किनारे बने न्यू रिवर रोड पर कुछ युवक पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान राज बैरागी अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। राज ने शिकायत में बताया कि दीपावली की रात युवराज सोनकर और उसके साथी सड़क पर पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान एक पटाखा उसके पैर के पास फट गया। इस पर राज ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी। मौके पर हंगामा हुआ और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। युवकों ने चलाए लात-घूंसे, गाड़ियों में की तोड़फोड़ देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। हालांकि, पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है कि ये तस्वीरें न्यू रिवर व्यू के इसी विवाद से जुड़ी हैं या किसी दूसरी घटना की हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि जांच में यदि तस्वीरों का संबंध इसी विवाद से सामने आता है, तो उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार TI ने बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जरहाभाठा मिनीबस्ती निवासी धन्नू डांडे (28), सिरगिट्टी निवासी सूरज कश्यप (19), सरकंडा निवासी साहिल यादव उर्फ मयंक (22) और बंगालीपारा निवासी अमित यादव (20) शामिल हैं। चारों पर शांतिभंग करने का आरोप है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। ………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सरपंच के शराब पीने से रोकने पर 2-पक्षों में मारपीट:सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 9 लोग घायल, पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ दो FIR दर्ज की सारंगढ़, रायगढ़9 दिन पहले

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम कुशभाठा में शराब पीने से रोकने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के करीब 9 लोगों को चोटें आने की जानकारी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर…