national
गोवा का पालोलेम बीच बना एशिया का नंबर-1 Beach, दुनिया में छठी रैंक; जानें क्यों है इतना खास

गोवा पर्यटन विभाग के मुताबिक, पालोलेम बीच को यह पहचान इसकी प्राकृतिक खूबसूरती, साफ पानी, बेहतर सुविधाओं और पर्यटकों के अनुभव के आधार पर मिली है. यह बीच दक्षिण गोवा के कैनाकोना तालुका में स्थित है. यहां का अर्धचंद्राकार समुद्री किनारा, सफेद रेत, नारियल के पेड़ और अपेक्षाकृत शांत पानी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.
18 मानकों पर हुआ समुद्र तटों का मूल्यांकन
Beach.com के ग्लोबल बीच इंडेक्स 2026 में समुद्र तटों की रैंकिंग के लिए विशेषज्ञों की राय, पर्यटकों के रिव्यू और NASA के पानी के रंग एवं साफ-सफाई से जुड़े आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा लोकप्रियता, पर्यटकों की प्रतिक्रिया, पहुंच और जलवायु समेत 18 मानकों पर मूल्यांकन किया गया.
ये भी पढे़ं: बांग्लादेश में खसरा ले रहा लोगों की जान, ज्यादातर बच्चे हो रहे शिकार; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो
पालोलेम बीच पर क्या कर सकते हैं पर्यटक?
पालोलेम बीच पर पर्यटक समुद्र में तैराकी, कयाकिंग और डॉल्फिन देखने के लिए बोट ट्रिप का आनंद ले सकते हैं. यहां आसपास के बैकवाटर, तटीय गांव, स्थानीय रेस्तरां और वेलनेस सेंटर भी आकर्षण का केंद्र हैं.
गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन ए खाउंटे ने इस उपलब्धि को राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन अनुभवों की अंतरराष्ट्रीय पहचान बताया. वहीं, पर्यटन विभाग अब समुद्र तटों के अलावा हेरिटेज ट्रेल, स्थानीय खानपान, वेलनेस और प्रकृति आधारित पर्यटन को भी बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है.