Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

'ब्राह्मण समाज माहौल बनाता है', प्रशांत किशोर को मिला पप्पू यादव का जवाब, कहा- अपशब्द कहना अनुचित

INT News10 November 2026 at 08:50 am

Pappu Yadav Vs Prashant Kishor: 'जनमत तैयार करने में ब्राह्मण समाज की हमेशा निर्णायक भूमिका रही है. 'ब्राह्मणवाद' के नाम पर पूरे समाज को निशाना बनाना और अपशब्द कहना सही नहीं है. ब्राह्मण समाज हमेशा माहौल बनाता है.' यह बात पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कही. बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर के बयान पर पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी.

दरभंगा जिले में प्रशांत किशोर का बयान

जानकारी के मुताबिक, दरभंगा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर से उनकी पार्टी की ओर से ब्राह्मण समाज के उम्मीदवार को उतारने की मांग की गई थी. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा था कि इस इलाके में पहले से ब्राह्मण विधायक है. सांसद भी ब्राह्मण हैं. लेकिन इसके बावजूद समाज के लोगों की हालत आखिर क्यों नहीं सुधरी.

पप्पू यादव ने किया मिथिला के इतिहास का जिक्र

इस दौरान पीके ने मिथिला के इतिहास का भी जिक्र किया. कहा कि यह इलाका कभी विद्वानों की धरती हुआ करता था, लेकिन अब मजदूरों की धरती बनता जा रहा है. इस तरह से प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज के साथ-साथ पप्पू यादव को निशाने पर लिया. इस पर सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया की.

पप्पू यादव ने क्या-क्या कहा?

पप्पू यादव ने कहा, कौन-क्या बयान दे रहा है. इससे इतर जमीन हकीकत यह है कि ब्राह्मण समाज के लोगों ही दिशा तय करते हैं. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस दौरान ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवी और सजग वर्ग बताया. उन्होंने कहा कि लोग भले ही ब्राह्मणवाद' की आड़ लेकर इस समुदाय के खिलाफ बयानबाजी करें, लेकिन इन सब के बावजूद उनकी सामाजिक उपयोगिता और बौद्धिक क्षमता को नकारा नहीं जा सकता.

मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद पप्पू यादव ने यह भी कहा, बिहार की सियासत को सिर्फ जातिगत चश्मे से देखना बंद करें. किसी भी एक समाज को टारगेट करने के बजाय पूरे समाज को साथ लेकर चलना चाहिए. राज्य का विकास उचित प्रतिनिधित्व देने से ही संभव हो सकेगा.

Also Read: बिहार के 5 बड़े शहरों की बिगड़ी हवा, सुबह-शाम छा रहा कोहरा, बारिश को लेकर जानिए अपडेट