sports
11 नवंबर को ग्रीस में होगी अनिरुद्ध-काव्या की शादी? रजनीकांत समेत ये VVIP मेहमान होंगे शामिल!

Anirudh Kavya Wedding: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है. दरअसल, दोनों 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि कपल ने इस शादी को बेहद प्राइवेट रखने का फैसला किया है. इसमें सिर्फ परिवार के लोग, करीबी दोस्त और कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें: जिस होटल में ठहरे हैं शुभमन गिल और गौतम गंभीर, वहां एक रात रुकने का कितना है खर्च? भारतीय खाने का रेट भी जानिए
शादी में शामिल होने ग्रीस पहुंचे खास मेहमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध और काव्या की शादी में शामिल होने के लिए कई बड़े मेहमान ग्रीस रवाना हो चुके हैं. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए. सोशल मीडिया पर दोनों के एयरपोर्ट से वीडियो भी सामने आए हैं.
वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत के भी अपने परिवार के साथ ग्रीस जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि उदयनिधि स्टालिन भी इस खास मौके पर कपल को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे.
21 नवंबर को चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
खबरों के अनुसार, ग्रीस में शादी के बाद अनिरुद्ध और काव्या 21 नवंबर को चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन देंगे. इस समारोह में राजनीति, बिजनेस और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों को बुलाया गया है. ऐसे में इस रिसेप्शन में भी कई वीवीआईपी मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: कब होगा भारत-न्यूजीलैंड हॉकी मुकाबला? जानें पूरा शेड्यूल और कप्तान का नाम
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था शादी का कार्ड
कुछ समय पहले अनिरुद्ध और काव्या की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. कार्ड का डिजाइन बेहद खास और शाही अंदाज में तैयार किया गया था. इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि कपल की शादी काफी भव्य होने वाली है.
फिलहाल, दोनों की शादी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है.