Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

Video: कार से उतरे, मास्क हटाया और पहुंच गए टीचर के घर... अभिषेक शर्मा का यह अंदाज जीत लेगा आपका दिल!

INT News9 November 2026 at 06:15 pm

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. अपने पुराने स्कूल टीचर के लिए उनका प्यार और सम्मान देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

ये भी पढ़ें: जिस होटल में ठहरे हैं शुभमन गिल और गौतम गंभीर, वहां एक रात रुकने का कितना है खर्च? भारतीय खाने का रेट भी जानिए

अचानक पहुंचे टीचर के घर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के मौके पर ओपनर अभिषेक शर्मा अपने टीचर के घर के पास से गुजर रहे थे. तभी उन्होंने सोचा कि क्यों न सरप्राइज दिया जाए! वे कार से उतरे, मुंह से मास्क हटाया और सीधा टीचर के दरवाजे पर पहुंच गए. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

टीचर का रिएक्शन हुआ वायरल

अभिषेक को इतने सालों बाद अचानक सामने देखकर उनकी टीचर अपनी खुशी रोक ही नहीं पाईं. जैसे ही उन्होंने अभिषेक को पहचाना, उनके मुंह से निकला- "Oh My God! यह कितना बड़ा सरप्राइज है." इसके बाद उन्होंने अभिषेक को गले लगा लिया. उनके चेहरे की खुशी और रिएक्शन वाकई देखने लायक था.

ये भी पढ़ें: Video: कभी ईशान किशन की नकल तो कभी स्पाइडर-मैन वाला पोज, आखिर किस मूड में हैं विराट कोहली?

गुरु और शिष्य का रिश्ता होता है खास

इस वीडियो ने साबित कर दिया कि क्लासरूम छूटे भले ही बरसों बीत जाएं, लेकिन एक सच्चे स्टूडेंट के दिल में अपने गुरु के लिए प्यार और सम्मान कभी कम नहीं होता. सोशल मीडिया पर लोग इस सादगी और सरप्राइज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.