Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

कब होगा भारत-न्यूजीलैंड हॉकी मुकाबला? जानें पूरा शेड्यूल और कप्तान का नाम

INT News9 November 2026 at 08:50 pm

IND vs NZ Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है. ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी संजय न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. भारतीय टीम 15 से 23 नवंबर तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगी. इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन मैच खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Video: कार से उतरे, मास्क हटाया और पहुंच गए टीचर के घर... अभिषेक शर्मा का यह अंदाज जीत लेगा आपका दिल!

ऑकलैंड में खेले जाएंगे तीन मुकाबले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबले 19, 21 और 22 नवंबर को ऑकलैंड के लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में होंगे. यह दौरा भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है.

दरअसल, साल 1926 में भारतीय सेना की एक हॉकी टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी. उस टीम में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद भी शामिल थे. यह किसी भी खेल में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली पहली भारतीय टीम थी.

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा अनुभव

हॉकी इंडिया ने सोमवार को 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की. टीम में अंडर-21 के कई उभरते खिलाड़ियों के साथ इंडिया-ए टीम के खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है. इसका मकसद युवा खिलाड़ियों को मजबूत अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ खेलने का अनुभव देना है.

भारतीय टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों मुकाबले युवा खिलाड़ियों की क्षमता परखने का अच्छा मौका होंगे. घरेलू मैदान पर खेलने वाली न्यूजीलैंड की मजबूत टीम के खिलाफ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखानी होगी.

टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

टीम के गोलकीपर मोहिथ एचएस और पवन होंगे. डिफेंस की जिम्मेदारी कप्तान संजय के साथ नीलम संजीप एक्सेस, शारदा नंद तिवारी, तालेम प्रियबर्ता, अनमोल एक्का और यशदीप सिवाच संभालेंगे.

मिडफील्ड में अंगद बीर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, रबीचंद्र सिंह, विष्णुकांत सिंह, मनमीत सिंह, रोशन कुजूर और वेंकटेश केंचे शामिल हैं. वहीं, फॉरवर्ड लाइन में अजीत यादव, उत्तम सिंह, कार्थी सेल्वम, अर्शदीप सिंह और अराईजीत सिंह हुंडल को जगह मिली है.

ये भी पढ़ें: जिस होटल में ठहरे हैं शुभमन गिल और गौतम गंभीर, वहां एक रात रुकने का कितना है खर्च? भारतीय खाने का रेट भी जानिए

खेल के रिश्तों के 100 साल पूरे होने का जश्न

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि यह दौरा भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबे समय से चले आ रहे खेल संबंधों का जश्न मनाने का अवसर है. साथ ही इससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.