समाचार · झारखंड
Jharkhand Weather: रांची समेत पूरे झारखंड में बढ़ने लगी ठंड, 11 नवंबर से छायेंगे बादल

Jharkhand Weather Update. झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रात और सुबह के समय ठंड बढ़ने से लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है. इसी बीच मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. आंध्र प्रदेश से एक ट्रफ के उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड की ओर पहुंचने के कारण 10 नवंबर से कई इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है. वहीं, 11 नवंबर से आसमान में बादल छाये रह सकते हैं.
रांची के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट
सोमवार को राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. इससे रात और भोर के समय ठंड बढ़ गई है. रांची का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
ये भी पढ़ें: Ayushman Card: झारखंड की सहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं के परिवारों को 15 लाख का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच
मेदिनीनगर में भी गिरा तापमान
राजधानी रांची के अलावा मेदिनीनगर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. यहां अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है.
11 नवंबर से छायेंगे बादल, मौसम में होगा बदलाव
मौसम में बदलाव की वजह आंध्र प्रदेश से उठने वाला एक ट्रफ बताया जा रहा है. यह उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से 10 नवंबर से राज्य के कई इलाकों में मौसम में बदलाव की संभावना है. वहीं, 11 नवंबर से कई जगहों पर बादल छाये रह सकते हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Vacancy: 2,087 पदों पर बंपर भर्ती, CHO से डॉक्टर तक को मौका, जानें पूरी डिटेल