Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सतना के नागौद में रूई की दुकान में लगी आग:एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू; पास में लगे ट्रांसफार्मर तक पहुंचने का था खतरा

INT News10 November 2026 at 08:44 am

सतना जिले के नागौद में सोमवार रात बस स्टैंड के पास आगोल मैदान के सामने स्थित रूई की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखी रूई, बोरे और दूसरी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। दुकान के ठीक बगल में ट्रांसफार्मर लगा होने से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई। एक घंटे में आग पर पाया काबू प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही दुकान में रखा सामान जलने लगा। लोगों को आशंका थी कि आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच सकती है। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान का सामान जल चुका था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।