sports
बीसीसीआई खुद तय करे आईपीएल का कैलेंडर, आईसीसी पर निर्भरता नहीं : ललित मोदी
INT News9 November 2026 at 10:16 pm

नई दिल्ली, 9 नवंबर। आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने एक बार फिर मांग की है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए आईसीसी द्वारा अलग से निर्धारित विंडो नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि टूर्नामेंट को मौजूदा समय-सारिणी से हटाकर या तो जनवरी से शुरू किया जाए या फिर अक्टूबर से अप्रैल तक चलने वाली विंडो में आयोजित किया जाए।