Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सतना में 12 दिन पुराना मिला अधेड़ का शव:बेटी की ससुराल से लौटते समय हुए थे लापता, पास में क्षतिग्रस्त बाइक मिली

INT News10 November 2026 at 08:47 am

सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में हरदौआ नाले के पास सोमवार शाम झाड़ियों में 50 वर्षीय अवधेश कोल का शव मिला। शव के पास उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक, शव करीब 10 से 12 दिन पुराना है। अवधेश 28 अक्टूबर को पन्ना में अपनी बेटी की ससुराल से घर लौटने निकले थे, लेकिन प्रतापपुर नहीं पहुंचे थे। सड़क से 12 फीट नीचे मिला शव अवधेश धारकुंडी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के रहने वाले थे। उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर पन्ना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को हरदौआ नाले की ओर गए एक ग्रामीण को तेज दुर्गंध आई। तलाश करने पर सड़क से करीब 12 फीट नीचे झाड़ियों में बाइक के साथ शव मिला। सूचना पर मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिर पर मिले चोट के निशान अवधेश के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को सड़क हादसे की आशंका है। शुरुआती अनुमान है कि बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई होगी। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।