national · महाराष्ट्र
नेहरू परिवार ने देश के लिए कुर्बान की संपत्ति, भाजपा बताए अपना योगदान: अरविंद सावंत
INT News7 November 2026 at 07:52 pm

मुंबई, 7 नवंबर। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोनिया गांधी की बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए भाजपा पर समाज में विभाजन और नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से दो राजनीतिक उत्तराधिकारियों को लेकर दिए गए बयान, एनसीपी और एनसीपी-एसपी के संभावित विलय और राजीव गांधी फाउंडेशन को मिलने वाली विदेशी फंडिंग पर भाजपा के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी।