Sunday, 8 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

अपनी बायोपिक पर Salman Khan ने कह दी ऐसी बात, बोले- 'बहुत सारे लोग डूब जाएंगे'

INT News7 November 2026 at 10:15 pm

सलमान खान की जिंदगी हमेशा से ही लोगों के लिए दिलचस्पी का विषय रही है. फिल्मों से लेकर रिश्तों और विवादों तक, उनकी जिंदगी से जुड़ी हर बात सुर्खियों में रहती है. ऐसे में अगर कभी उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनती है, तो फैंस उसे देखना जरूर चाहेंगे. लेकिन क्या सलमान खुद अपनी जिंदगी पर फिल्म बनवाना चाहते हैं? इस सवाल पर एक्टर ने ऐसा जवाब दिया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

दरअसल, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' मे वॉर रेस्ट इन पीस' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे. यहां उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपनी जिंदगी पर बायोपिक बनाने के बारे में सोचा है? पहले तो सलमान इस सवाल पर हंस पड़े, लेकिन इसके बाद उन्होंने जो कहा, वह चर्चा का विषय बन गया.

'बहुत सारे लोग डूब जाएंगे'

सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं है, जिस पर फिल्म बनाई जा सके. लेकिन इसके बाद उन्होंने एक ऐसी बात कह दी, जिसने वहां मौजूद लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

एक्टर ने कहा, 'मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं है, जिससे फिल्म बन सके. लेकिन अगर मेरी जिंदगी पर सच्ची बायोपिक बनी, तो बहुत कुछ ऐसा है कि बहुत सारे लोग डूब जाएंगे.'

सलमान के इस बयान के बाद अब फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. आखिर एक्टर अपनी जिंदगी के किस हिस्से की बात कर रहे थे? हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और न ही इस बारे में ज्यादा कुछ बताया.

4 दिसंबर को रिलीज होगी 'मातृभूमि'

काम की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में हैं. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव हो चुका है. अब सलमान ने इसकी रिलीज डेट 4 दिसंबर 2026 कन्फर्म की है.

ये भी पढ़ें: 'हिट फिल्में देने के बाद भी काम छिन गया', Vivek Oberoi का छलका दर्द, बोले- अंडरवर्ल्ड से मिलती थीं धमकियां