समाचार · मध्य प्रदेश
दीपावली पर रोशनी से जगमगाया रायसेन:ड्रोन तस्वीरों में दिखी शहर की जगमगाहट, घरों पर लगी लाइटें, महिलाओं ने बनाई रंगोली
दीपावली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रायसेन शहर को रंगीन लाइटों से सजाया गया। घरों, आंगनों और बड़ी इमारतों पर लगी रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा। छोटी दीपावली यानी रूप चौदस पर लोगों ने दिनभर बाजार में खरीदारी की। महिलाओं ने घरों में रंगोली बनाई और शाम को दीपावली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बाजार में दिनभर हुई खरीदारी रूप चौदस पर बाजारों में रौनक रही। लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा के लिए प्रतिमाएं, मिट्टी के दीपक और पूजा का सामान खरीदा। शाम होते ही घरों और इमारतों पर लगी लाइटों से शहर की सुंदरता और बढ़ गई। कलेक्टर ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण कलेक्टर रोहित सिसोनिया देर शाम दशहरा मैदान स्थित आतिशबाजी बाजार पहुंचे। उन्होंने पटाखों की दुकानों पर जाकर व्यापारियों से बात की और सुरक्षा के इंतजाम देखे। इस दौरान कलेक्टर ने बाजार से मिट्टी के दीये भी खरीदे। ड्रोन तस्वीरों में दिखी शहर की सजावट ड्रोन से ली गई तस्वीरों में पूरा रायसेन शहर दूधिया और रंगीन रोशनी से जगमगाता नजर आया। घरों से लेकर बड़ी इमारतों तक की सजावट दिखाई दी। दीपावली पर सजा शहर त्योहार के उत्साह और खुशी को दिखा रहा था।