Sunday, 8 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पन्ना के कुंवरपुर में जुआ खेलते 7 लोग गिरफ्तार:अजयगढ़ पुलिस ने मौके से 35,300 रुपए और 52 ताश के पत्ते जब्त किए

INT News7 November 2026 at 10:42 pm

पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में शनिवार, 7 नवंबर को पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से 35,300 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश पुलिस के मुताबिक, थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने गांव में दबिश दी। मौके पर जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ अजयगढ़ थाने में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ये नाम शामिल पुलिस ने अज्जू पाल (40), अमित उर्फ लंकेश तिवारी (28), मुकेश साहू (35), कालीचरण पाल (30), उमाशंकर पाल (29), दीपक साहू (25) और टिंकू उर्फ नूतन मिश्रा (32) को गिरफ्तार किया है। सभी ग्राम कुंवरपुर, थाना अजयगढ़, जिला पन्ना के निवासी हैं। इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अशोक कुमार और गोविंद सिंह, आरक्षक भूपाल सिंह, अमित यादव, रोहित मिश्रा, महेंद्र चढ़ार, राजकरण साहू और मनोज पटेल शामिल थे। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।