समाचार · उत्तर प्रदेश
दिवाली से पहले UP के 52 PCS अफसरों की चमकी किस्मत: ग्रेड पे 6600 से बढ़कर हुआ 7600 रुपये, 2012 से 2014 बैच तक के अधिकारियों को तोहफा, देखें पूरी लिस्ट

UP News: दिवाली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 52 अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है. शासन ने 7 नवंबर 2026 को इन अधिकारियों को चयन वेतनमान में पदोन्नति देने का आदेश जारी कर दिया. इस फैसले से 2012, 2013 और 2014 बैच के अधिकारियों को लाभ मिलेगा. अधिकारियों का ग्रेड पे 6600 रुपये से बढ़ाकर 7600 रुपये कर दिया गया है. अब इन्हें लेवल-12 के वेतनमान का लाभ मिलेगा. इस आदेश के बाद प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में हलचल है. खास बात यह है कि प्रमोशन पाने वालों में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, आगरा, बरेली और अन्य जिलों में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं. नियुक्ति विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को इसका लाभ उनके वर्तमान पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से मिलेगा.
6600 से बढ़कर 7600 रुपये हुआ ग्रेड पे, लेवल-12 का मिलेगा लाभ
शासनादेश के अनुसार, चयनित PCS अधिकारी अभी वेतन बैंड-3 के तहत 15,600 से 39,100 रुपये के वेतनमान और 6600 रुपये ग्रेड पे यानी लेवल-11 में कार्यरत थे. अब इन्हें 7600 रुपये ग्रेड पे यानी लेवल-12 का चयन वेतनमान दिया गया है. यह चयन वेतनमान में पदोन्नति है. इसका मतलब यह नहीं है कि सभी 52 अधिकारियों का तत्काल तबादला या पद परिवर्तन कर दिया गया है.
2012 बैच के इन दो PCS अधिकारियों को मिला लाभ
इस सूची में 2012 बैच के दो अधिकारियों के नाम शामिल हैं.
सुशील प्रताप सिंह
रजनीश कुमार मिश्र
2013 बैच के 25 अधिकारियों को मिला प्रमोशन
2013 बैच के अधिकारियों की सूची में प्रशासनिक और विकास प्राधिकरणों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे कई नाम शामिल हैं.
हिमांशु कुमार गुप्ता
राजेश कुमार यादव-I
जुबेर बेग
अमित कुमार भट्ट
ममता मालवीय
राहुल यादव
विनीत कुमार सिंह
अभिषेक कुमार सिंह
सुखवीर सिंह
रामजी मिश्र
शिव प्रताप शुक्ला
वंदना त्रिवेदी
त्रिभुवन
सृष्टि धवन
सुरेंद्र प्रसाद यादव
पूजा मिश्रा
धीरेंद्र प्रताप
सलिल कुमार पटेल
रत्न प्रिया
मुहम्मद मोइनुल इस्लाम
अमिताभ यादव
माया शंकर यादव
गरिमा सिंह
राजेश कुमार-पंचम
अमित कुमार-II
2014 बैच के इन 25 PCS अधिकारियों की भी चमकी किस्मत
प्रमोशन पाने वालों में 2014 बैच के 25 अधिकारी भी शामिल हैं. पूरी सूची इस प्रकार है.
अभिनव रंजन श्रीवास्तव
दिनेश
गौरव श्रीवास्तव
सूर्यकांत त्रिपाठी
शशि भूषण राय
दीपाली भार्गव
विनय कुमार सिंह-II
अभय कुमार पांडेय-II
अमित कुमार
विवेक चतुर्वेदी
सुनील कुमार यादव
ज्योत्सना यादव
शिशिर कुमार
पूर्णिमा सिंह
देवेंद्र प्रताप सिंह-II
वंदिता श्रीवास्तव-II
प्रतिपाल चौहान
मीनू राणा
विकास कुमार सिंह
राजेश कुमार यादव-II
महेंद्र पाल सिंह-II
प्रदीप कुमार-II
सुनीन्द्र सुधाकरन
प्रदीप वर्मा
ललित कुमार
प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में तैनात अधिकारियों को भी फायदा
प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव विनीत कुमार सिंह, प्रयागराज मंडल के अपर आयुक्त त्रिभुवन, वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त सुनीन्द्र सुधाकरन और उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में तैनात वंदिता श्रीवास्तव-II के नाम भी शामिल हैं. इसके अलावा वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल एवं कानून व्यवस्था) विनय कुमार सिंह-II और लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में तैनात अधिकारियों को भी चयन वेतनमान का लाभ मिलेगा.
शासनादेश जारी, वर्तमान तैनाती की तारीख से मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति अनुभाग-3 की ओर से 7 नवंबर को आदेश जारी किया गया है. विभागीय चयन समिति की संस्तुति के बाद यह निर्णय लिया गया. अधिकारियों को उनके वर्तमान पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चयन वेतनमान का लाभ दिया जाएगा. इस फैसले से प्रदेश के 52 PCS अधिकारियों को दिवाली से पहले वेतनमान में बढ़ोतरी का लाभ मिला है.
यह भी पढ़ें: 2027 चुनाव से पहले UP पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी: नोएडा-वाराणसी के कमिश्नर समेत 250 पुलिसकर्मियों की कुर्सी पर नजर