national · दिल्ली
प्रियंका गांधी के प्रो. कामाकोटी को 'गोमूत्र विशेषज्ञ' कहने पर बवाल, भाजपा और शिक्षाविदों ने जताया कड़ा विरोध
INT News31 July 2026 at 11:59 pm

नई दिल्ली, 31 जुलाई। लोकसभा में पेपर लीक रोकने और शिक्षा सुधार बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर प्रो. वी. कामाकोटी पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल बढ़ गया है। प्रियंका गांधी ने प्रो. कामाकोटी को 'गोमूत्र विशेषज्ञ' कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद भाजपा और शिक्षा जगत के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।