Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट में बदलाव, जानिए अब कितनी होगी नई रफ्तार

INT News1 August 2026 at 05:56 am

Delhi Dehradun Expressway : राजधानी दिल्ली की सीमा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम कर दी गई है। अब कार अधिकतम 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेगी। वहीं ट्रक, बस समेत सभी भारी वाहनों के लिए गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा सीमित कर दी गई है। दुर्घटना की आशंका को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। एक्सप्रेसवे पर लगे स्पीड रडार में नई गति सीमा को अपडेट कर दिया गया है। अब पुरानी गति सीमा पर वाहन दौड़े तो चालान कट जाएगा।पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को किया था उद्घाटनदिल्ली की सीमा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर लोनी बॉर्डर तक 14.75 किलोमीटर लंबा है। इसी वर्ष 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण किया था, तब राष्ट्रीय राजधानी की सीमा में गांधी नगर से लोनी बॉर्डर तक इसके 6.5 किलोमीटर के एलिवेटेड खंड पर स्पीड लिमिट के वाहनों में शामिल दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से बाकी वाहनों की स्पीड लिमिट को लेकर सुझाव मांगा था। उस वक्त इस पर निर्णय नहीं होने के कारण एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे पर उसकी डिजाइन स्पीड के अनुसार वाहनों का परिचालन लागू किया गया था। कार के लिए 100 और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड लिमिट रखी गई थी। शास्त्री पार्क के पास तीव्र मोड़ वाले स्थानों पर स्पीड लिमिट 85 और 65 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई थी।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की संस्तुतिअब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनएचएआई को इस एक्सप्रेसवे पर कार के लिए स्पीड लिमिट घटाकर 70 ओर भारी वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा करने की संस्तुति की है। एनएचएआई के अधिकारी ने बताया कि इस संस्तुति को मानते हुए नई गति सीमा लागू करने के साथ एक्सप्रेसवे पर लगे बोर्डों पर नई स्पीड लिमिट लिखवाने का काम शुरू कर दिया है।213 किलोमीटर लंबा है 6 लेन एक्सप्रेसवे गौरतलब है कि एनएचएआई द्वारा भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली से देहरादून तक बनाया गया यह 6 लेन एक्सप्रेसवे 213 किलोमीटर लंबा है। दिल्ली में यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर के करीब एनएच-9 से शुरू होकर शकरपुर ललिता पार्क, रमेश पार्क, गीता कॉलोनी, गांधी नगर, शास्त्री पार्क, न्यू उस्मानपुर, गढ़ी मेंढू, खजूरी चौक, आरएएफ कैंप, लोनी बॉर्डर, होते हुए देहरादून जा रहा है। गीता कॉलोनी से राजधानी की सीमा में इसका आगे का रासा हिस्सा एलिवेटेड है। इसके बनने से दिल्ली से देहरादून तक यात्रा समय घटकर 2:30 घंटे रह गया है, जो पहले 6 घंटे होता था।