Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सिद्ध क्षेत्र लवाजरी में ग्रामीणों के सहयोग से किया गया भंडारा, पहुंचे कई श्रद्धालु

INT News1 August 2026 at 05:56 am

प्राणपुर| क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोडा स्थित सिद्ध क्षेत्र लवाजरी पर ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। यह सिद्ध क्षेत्र अपनी धार्मिक मान्यता और चमत्कारी जल कुंड के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। ग्रामीणों के अनुसार, जिन छोटे बच्चों को सूखा रोग हो जाता है या जो शारीरिक रूप से अत्यधिक दुबले-पतले व कमजोर रहते हैं, उन्हें यहां लाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। परिजन अपने बच्चों को यहां स्थित कुंड के जल से स्नान कराते हैं और जल आचमन कराते हैं। मान्यता है कि इससे सूखा रोग धीरे-धीरे पूरी तरह ठीक हो जाता है। प्राणपुर से करीब 15 किमी पूर्व दिशा में स्थित इस स्थान के कुंड में वर्ष के 12 महीने जल उपलब्ध रहता है।