Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण

INT News1 August 2026 at 05:56 am

अशोकनगर |बिगड़ते पर्यावरण संतुलन, बढ़ते तापमान और मौसम के अनिश्चित मिजाज के बीच प्रकृति को सहेजने के लिए शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में एक पहल की गई। महाविद्यालय के बॉटनी डिपार्टमेंट द्वारा एक पेड़ मां के नाम एवं सस्टेनेबल एनवायरनमेंट अवेयरनेस ड्राइव के तहत साइंस ब्लॉक प्रांगण में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रेनू राजेश और स्टाफ मेंबर्स ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्र शुभम अग्निहोत्री (सहायक संचालक, उद्योग विभाग, श्योपुर) विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने भी पौधा रोपकर अपनी पुरानी संस्था के प्रति जुड़ाव जताया। अभियान के दौरान नीम के पेड़ के साथ-साथ औषधीय महत्व वाले पौधे भी लगाए गए। परिसर में मीठी नीम के बीज रोपे गए, जबकि पत्थरचट्टा और इंसुलिन जैसे गुणकारी पौधे भी लगाए गए। प्राचार्य डॉ. रेनू राजेश ने कहा कि आज कहीं अतिवृष्टि तो कहीं सूखा और लगातार बढ़ता तापमान पर्यावरण के बिगड़ते स्वरूप की चेतावनी है।ऐसे दौर में वातावरण को नियंत्रित करने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी कदम है।