समाचार · मध्य प्रदेश
श्रावण के पहले दिन नर्मदेश्वर का पंचामृत अभिषेक
INT News1 August 2026 at 05:58 am
अशोकनगर | श्रावण मास के पहले दिन गुरुवार को यादव कॉलोनी में भक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। सौभाग्य व शोभन योग के शुभ संयोग में महिला श्रद्धालुओं ने भगवान नर्मदेश्वर का पंचामृत से विधिवत पूजन और अभिषेक किया। पुजारी किशन लाल मिश्रा के सानिध्य में शिव महिमन स्तोत्र के पाठ के साथ विशेष आराधना संपन्न हुई। इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने पूरे श्रावण मास प्रतिदिन मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन आयोजित करने का संकल्प लिया। धर्म को प्रकृति से जोड़ते हुए श्रद्धालुओं ने परिसर में फलदार पौधे लगाने और उनके नियमित संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा।