समाचार · मध्य प्रदेश
रोटरी क्लब अशोकनगर को मिले सात अवॉर्ड
भास्कर संवाददाता | अशोकनगर रोटरी प्रांत 3053 की गवर्नर निशा शेखावत ने अजमेर के मेरवाड़ा होटल में आयोजित वार्षिक सम्मान एवं आभार समारोह में रोटरी क्लब अशोकनगर को सात अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब 2025-26 के अध्यक्ष अजित कुमार जैन सपत्नीक उपस्थित रहे एवं सम्मान प्राप्त किये। रोटरी के मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने बताया कि गत सत्र के कार्यों के आधार पर क्लब को रोटरी क्लब सृजन सम्मान इंटरेक्ट क्लब संस्कृति स्कूल में प्रारंभ करने पर, अशोकनगर गवर्नर विजिट अवार्ड, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर साइटेशन अवार्ड, कम्युनिटी सर्विस मेडिकल मिशन स्वास्थ कैंप के लिए, मेंबरशिप ग्रोथ, स्वस्थ रत्न सम्मान आई कैंप आयोजन के लिए, सुपर स्टार प्रेसिडेंट अवॉर्ड अजित जैन बीमा तत्काल पूर्व अध्यक्ष को। इस उपलब्धि पर रोटरी असिस्टेंट गवर्नर अमित गोयल, सत्र 2025-26 के रोटरी अध्यक्ष अजित कुमार जैन, रोटरी सचिव अक्षय जैन व उनकी पूरी टीम को वरिष्ठ रोटेरियन रोशन कोहली, डॉ. राकेश जैन, बीडी गुप्ता, सुभाष जैन, प्रदीप मानोरिया, राजेश सेठ, विष्णु अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, विजय चौधरी, संजीव जैन, विनोद सोनी, अशोक अग्रवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।