समाचार · मध्य प्रदेश
पंचमुखी मंदिर में मना गुरु पर्व, वृक्षारोपण करके दिया संदेश
INT News1 August 2026 at 05:58 am
अशोकनगर | यादव कॉलोनी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पुजारी किशन लाल मिश्रा के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महाउत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पुजारी जी ने कहा कि मानव तन परमार्थ और सेवा के लिए है। जो मनुष्य को धर्म से जोड़े, वही सच्चा सद्गुरु है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में आम, जामुन, नींबू, अमरूद और सेब के फलदार पौधे लगाए गए। महिलाओं ने संगीतमय गुरु भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर के वरिष्ठ जनों ने हनुमान जी महाराज को गुरु मानकर पान, पंचमेवा व फल अर्पित किए और कई भक्तों ने गुरु दीक्षा ली। आगामी 30 जुलाई से शोभन व सौभाग्य योग में पवित्र श्रावण माह का शुभारंभ होगा।