national
अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, केजरीवाल से 7 करोड़ रुपए की मांग की गई है. पैसे नहीं देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल की हत्या करने की बात कही गई है. इस मामले में बताया गाय है कि दिल्ली की तिलक नगर विधानसभा सीट से AAP विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरे फोन कॉल और WhatsApp मैसेज मिले.
उन्होंने 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी के पास शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. मामले की जांच साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है.
ये भी पढ़ें: Video: युद्ध स्मारक पर ठहाका लगा रहे थे अमेरिकी रक्षा मंत्री और अधिकारी, सैनिक ने सख्त लहजे में लगाई फटकार
पुलिस खंगाल रही कॉल रिकॉर्ड और IP लॉग
पुलिस धमकी देने वाले की पहचान के लिए कॉल रिकॉर्ड, IP लॉग और लोकेशन की जांच कर रही है. विधायक जरनैल सिंह ने अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.