समाचार · छत्तीसगढ़
ट्रेनों में 6 घंटे चार्जिंग सुविधा बंद:रोज रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट रहेंगे बंद, रेलवे ने दिया सुरक्षा का हवाला
ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब रात के समय मोबाइल चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों के कोच में लगे मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान चार्जिंग पॉइंट पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। रात में 6 घंटे बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट रेलवे के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा और बिजली से चलने वाले उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इसके तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक यात्री मोबाइल फोन, लैपटॉप या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज नहीं कर सकेंगे। यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस समय का ध्यान रखते हुए रात 11 बजे से पहले ही अपने मोबाइल और अन्य उपकरण चार्ज कर लें। साथ ही यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल में रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करें। रेलवे ने यात्रियों से इस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।