समाचार · हरियाणा
हरियाणा में वीटा ने दूध के सेल रेट बढ़ाए:आज नई दरें जारी, कल से महंगा मिलेगा मिल्क, पहले अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए थे
हरियाणा में वीटा की ओर से भी दूध के बिक्री यानी सेल रेट बढ़ा दिए गए हैं। आज वीरवार शाम को वीटा की ओर से नए रेट की दरें जारी कर दी गई है। इससे आमजन को कल शुक्रवार सुबह से दूध महंगा मिलेगा। हालांकि, अभी शुरू में जींद वीटा की ओर से रेट बढाए गए हैं और सिरसा व अंबाला वीटा प्लांट की ओर से भी तैयारी चल रही है। 14 से 15 नवंबर तक उनके भी नए रेट बढ़ोतरी के साथ लागू हो जाएंगे। इससे पहले बुधवार को अमूल ने दूध के रेट बढाए थे, जिसके बाद अब वीटा ने भी बढ़ा दिए हैं। इसे लेकर वीटा की ओर से कुछ दिनों पहले ही सरकार को प्रपोजल भेजा गया था। ऐसे में जल्द नए रेटों की लिस्ट जारी कर दी गई है और इससे डेयरी व आम मिल्क बूथों पर भी दूध के रेट बढ़ सकते हैं। वीटा की ओर से कहना है कि सरकार ने पहले प्रक्यूपेंट रेट में फेट रेट बढ़ाए थे, पर सेल रेट नहीं बढाए गए। ऐसे में दूध महंगा खरीदा जा रहा था तो नुकसान हो रहा था। तब से सेल रेट नहीं बढ़े थे। अब सेल रेट बढ़ने से मिल्क की बिक्री से मुनाफा हो सकेगा। शुक्रवार को दूध के नए रेट की लिस्ट जारी करेंगे : सीईओ जींद वीटा प्लांट से सीईओ एन. एस. धानिया का कहना है कि अमूल और मदर डेयरी की ओर से दूध के रेट बढा दिए हैं। इसे देखते ही हमने दूध के सेल रेट बढ़ाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को दूध के नए रेट की लिस्ट जारी करेंगे। उसी हिसाब से दूध विक्रय होगा। दूध के रेट बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों का सिरसा में चला था प्रदर्शन सिरसा और हरियाणा में किसान, पशुपालक एवं डेयरी वालों की ओर से दूध के रेट बढ़ोतरी की मांग को लेकर संघर्ष चल रहा है और वीटा प्लांट पर धरना प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद उन्होंने 13 व 14 को ऑनलाइन मीटिंग के बाद राजस्थान व पंजाब के किसानों के साथ मीटिंग कर फैसला लेने का ऐलान किया हुआ है। किसान और पशुपालक गाय के दूध का रेट 80 रुपए और भैंस के दूध का रेट 100 रुपए प्रति किलो करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि राजस्थान की तर्ज पर दूध के दाम 10-10 रुपए प्रति किलो बढ़ाए जाएं, ताकि पशुपालकों को लाभ मिल सके। इसके अलावा पशुपालकों ने भैंस के दूध का फैट रेट 13 रुपए और गाय के दूध का फैट रेट 16 रुपए करने की मांग भी की है।