समाचार · झारखंड
झारखंड में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती, 3 लाख रुपये तक सैलरी, JRHMS ने बढ़ाई आवेदन की तारीख

JRHMS Recruitment 2026 : झारखंड में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई थी. अब योग्य उम्मीदवार 15 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 306 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम 3 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जा सकता है. इच्छुक उम्मीदवार JRHMS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
JRHMS Specialist Medical Officer: कितने पदों पर होगी भर्ती?
JRHMS की इस भर्ती में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के कुल 306 पद शामिल हैं. पदों का विवरण नीचे दिया गया है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा संबंधित विशेषज्ञता में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री या डिप्लोमा और वैध मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है.
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 64 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना और आरक्षण संबंधी छूट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: SSC GD फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल, ऐसे करें डाउनलोड
हर महीने मिलेगी 3 लाख रुपये तक सैलरी
JRHMS Specialist Medical Officer Recruitment 2026 भर्ती की एक खास बात इसका आकर्षक पारिश्रमिक है. चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम 3 लाख रुपये प्रतिमाह तक भुगतान किया जा सकता है. यह नियुक्ति नियमित सरकारी नौकरी के बजाय संविदा (Contract) के आधार पर की जाएगी.
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित क्षेत्र में अनुभव, बिडिंग प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती विज्ञापन पढ़ना जरूरी है.
JRHMS Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले झारखंड भर्ती पोर्टल पर जाएं.
JRHMS Specialist Medical Officer Recruitment 2026 का लिंक खोलें.
मांगी गई जानकारी के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी विवरण भरें.
जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें.
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: क्या रद्द होगी JTET-2026 परीक्षा? OMR शीट में गड़बड़ी पर शिक्षक संघ ने JAC पहुंचकर सौंपा ज्ञापन