world
कर्ज के बोझ तले और दबा पाकिस्तान, 2025 में चीन ने बढ़ाई 2 अरब डॉलर के कर्ज की अवधि: रिपोर्ट
INT News7 November 2026 at 05:46 pm

नई दिल्ली, 7 नवंबर। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2025 में जहां चीन ने पाकिस्तान को दिए गए 2 अरब डॉलर के कर्ज की भुगतान अवधि बढ़ाई, वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने देश की दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता मजबूत करने के लिए विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) और लचीलापन एवं स्थिरता सुविधा (आरएसएफ) के तहत 2.3 अरब डॉलर की नई वित्तीय सहायता दी। बैंकॉक स्थित पेज 3 न्यूज की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।