Thursday, 12 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · हरियाणा

Watch Video: पहले गोलियां मारीं, फिर चिल्लाया- ‘दिवाली मुबारक’, CCTV में कैद फरीदाबाद हत्याकांड

INT News12 November 2026 at 12:44 pm

Watch Video: हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में टेक महिंद्रा के पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में दो लोगों के बीच बहस होती दिख रही है. पास में एक अन्य शख्स भी खड़ा है. देखते ही देखते बहस बढ़ जाती है. तभी एक शख्स हथियार निकालकर दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देता है. गोली लगते ही परमजीत जमीन पर गिर पड़ते हैं.

पुलिस के मुताबिक, धनतेरस के दिन आरोपी मोनू शर्मा ने कार हटाने के बहाने धनखड़ को नीचे बुलाया था. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद मोनू ने कई गोलियां चला दीं. यह सब धनखड़ के बेटे के सामने हुआ. गोली लगने के बाद धनखड़ जान बचाने के लिए भागे, लेकिन गेट तक पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. साथ ही लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या पहले से प्लान की गई थी या नहीं.

आरोपी ने चिल्लाकर कहा- दिवाली मुबारक

वीडियो में आरोपी मोनू शर्मा गोली चलाने के दौरान पिस्टल की मैगजीन बदलता और पास से फायरिंग करता नजर आ रहा है. इस दौरान परमजीत की मां उन्हें बचाने की कोशिश करती दिखती हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, परमजीत सड़क पर घायल पड़े थे. तभी आरोपी कुछ दूरी पर खड़ा होकर चिल्लाता है, 'दिवाली मुबारक'. उसने परमजीत की पत्नी को भी 'विधवा' कहकर ताना मारा.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Maj Manik M Jolly,SM @Manik_M_Jolly नाम के यूजर ने भी शेयर किया है.

देखें वीडियो में क्या नजर आ रहा है.