Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

बलिया की 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाणी में नौकरी का मौका, 26 नवंबर तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

INT News7 November 2026 at 09:34 pm

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है. जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार जिले की बाल विकास परियोजनाओं में कुल 242 पदों पर चयन किया जाना है. इसके लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परियोजनावार रिक्तियों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए.

18 बाल विकास परियोजनाओं में होगी भर्ती

जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस बलिया की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले के अंतर्गत संचालित 18 बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों को भरा जाएगा. भर्ती प्रक्रिया शासनादेश संख्या 1/1092245/2025/3313/58-1-2025 (1917087), दिनांक 17 सितंबर 2025 के तहत पूरी की जाएगी. सभी पदों पर चयन निर्धारित पात्रता और मेरिट के आधार पर होगा.

12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास या इसके समकक्ष निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों की मेरिट शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाएगी. इसमें अधिकतम परास्नातक यानी पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शैक्षणिक योग्यता को शामिल किया जाएगा. इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं.

18 से 35 वर्ष होनी चाहिए उम्र

आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. यानी निर्धारित कटऑफ तिथि के अनुसार आयु सीमा पूरी करने वाली महिला अभ्यर्थियां ही आवेदन कर सकेंगी.

ब्लॉक और केंद्रवार जारी की गई रिक्तियों की सूची

विज्ञप्ति में बाल विकास परियोजनावार और आंगनवाड़ी केंद्रवार रिक्तियों का विवरण दिया गया है. इसमें बैरिया, बांसडीह, बेलहरी, बेरुआरबारी, बलिया शहर, चिलकहर, मुरलीछपरा, नगरा, हनुमानगंज, मनियर, दुबहड़, गड़वार, पंदह, रसड़ा, रेवती, सीयर और सोहांव सहित विभिन्न परियोजनाओं के केंद्र शामिल हैं. अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपने संबंधित क्षेत्र के केंद्र, वार्ड और आरक्षित श्रेणी की जानकारी विज्ञापन में जरूर जांच लेनी चाहिए.

26 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण और जरूरी जानकारी भरनी होगी.

आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक: https://upanganwadibharti.in/worker-v4/users/registration.php

आधिकारिक वेबसाइट: https://upanganwadibharti.in