समाचार · मध्य प्रदेश
सागर के बंडा में पंचायत सचिव लापता:पत्नी ने बंधक बनाए जाने की आशंका जताई; रविवार दोपहर बिना बताए घर से निकले थे
सागर के बंडा विकासखंड की ग्राम पंचायत बिलौआ में पदस्थ सचिव लापता हो गए हैं। परिजन ने मामले की शिकायत थाने में की है। शिकायत मिलने के पुलिस ने सचिव की तलाश शुरू की है। पुलिस के अनुसार, फरियादिया प्रियंका लोधी निवासी घोघरा ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उनके पति रामेंद्र सिंह लोधी ग्राम पंचायत बिलौआ में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ हैं। रविवार दोपहर वे बंडा के वार्ड क्रमांक-6 में स्थित घर पर थे। दोपहर करीब 3 बजे वह बगैर कुछ बताए कहीं चले गए। आसपास के क्षेत्रों में तलाशा, नहीं मिले
देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन ने तलाश शुरू की। उनके संबंध में परिचित, रिश्तेदार और आसपास के क्षेत्रों में तलाश किया। लेकिन कहीं कुछ जानकारी नहीं मिली है। पत्नी ने संदेह जताया कि अज्ञात व्यक्ति पति को बंधकर बनाकर अज्ञात स्थान पर रखे है। शिकायत पर बंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। सचिव की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।