Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पाकिस्तानी सिख जत्थे ने श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका:49 सदस्यीय जत्थे को सिरोपाओ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया

INT News26 October 2026 at 01:42 pm

पाकिस्तान से आए 49 सिख श्रद्धालुओं के जत्थे ने सोमवार को खालसा पंथ के प्रकट स्थल तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के सामने खालसा पंथ की तरक्की और भारत-पाकिस्तान के गुरुद्वारों के खुले दर्शनों के लिए अरदास की। जत्था रविवार देर रात दिल्ली से श्री आनंदपुर साहिब पहुंचा था। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज और पांच प्यारों ने जत्थे का स्वागत किया। इस मौके पर एसजीपीसी के डॉ. दिलजीत सिंह भिंडर, अजमेर सिंह खेड़ा और तख्त साहिब के अतिरिक्त मैनेजर हरदेव सिंह भी मौजूद थे। जत्थे ने गुरुद्वारा सीसगंज साहिब और भोरा साहिब में भी माथा टेका। बाद में सदस्यों को सिरोपाओ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। नेता पपिंदर सिंह ने प्रबंधकों का धन्यवाद किया। जत्थे में 31 पुरुष 17 महिलाएं हैं जत्थे में 31 पुरुष, 17 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह जत्था 8 अक्टूबर को पाकिस्तान से ताशकंद होते हुए भारत आया था। उन्होंने हेमकुंट साहिब, दिल्ली, फतेहगढ़ साहिब और चमकौर साहिब के दर्शन किए। जत्था सोमवार रात दरबार साहिब, अमृतसर पहुंचा और 30 अक्टूबर को दिल्ली से पाकिस्तान लौटेगा।