Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

हरीश कवासी बोले-भाजपा आदिवासियों के हितों की अनदेखी कर रही:सुकमा में कांग्रेस की सभा, 200 से ज्यादा ग्रामीणों ने थामा पार्टी का हाथ

INT News26 October 2026 at 01:41 pm

सुकमा के डब्बाकोंटा में रविवार को कांग्रेस ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' जनसभा की। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने भाजपा सरकार पर आदिवासियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को आदिवासियों के जीवन स्तर से ज्यादा बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों में रुचि है। सभा में बिजली, सड़क, राशन, किसानों की समस्याओं और जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई जैसे मुद्दे उठाए गए। हरीश कवासी ने कहा कि कांग्रेस ने पेसा कानून, आरक्षण और पंचायती राज के जरिए आदिवासियों के अधिकार मजबूत किए हैं। बिजली, सड़क, राशन और किसानों की समस्याएं उठाईं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बस्तर के प्राकृतिक संसाधन कॉरपोरेट कंपनियों को सौंप रही है। उन्होंने अंदरूनी इलाकों में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान ग्रामीणों ने धान खरीदी, तेंदूपत्ता बोनस और राशन कम मिलने की शिकायतें रखीं। 11 गांवों के 200 से ज्यादा ग्रामीण कांग्रेस में शामिल सभा के दौरान डब्बाकोंटा समेत 11 गांवों के 200 से ज्यादा ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इनमें कसालपाड़, भट्टपाड़, ऐंठापाड़, पेंटापाड़, तुमलपाड़, पिडमेल, करिगुंडम, कोलाईगुड़ा, छोटे केड़वाल और बोदराजपदर के ग्रामीण शामिल रहे। जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग सभा में जेलों में बंद आदिवासियों की रिहाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। हरीश कवासी ने दावा किया कि हजारों निर्दोष आदिवासी जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को अपने परिजनों की रिहाई के लिए जीवनभर की कमाई खर्च करनी पड़ रही है। उन्होंने शासन से इस दिशा में प्रभावी पहल करने की मांग की।