Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

बिहार की पहाड़ियों पर फिदा हुए फुकरा इंसान और नेहा धूपिया, रोडीज की शूटिंग के बाद बोले- फिर आएंगे

INT News26 October 2026 at 01:35 pm

बिहार की खूबसूरत पहाड़ियां और यहां के लोगों का प्यार देखकर फुकरा इंसान और नेहा धूपिया का दिल खुश हो गया. एमटीवी रोडीज की शूटिंग के लिए दोनों सितारे बिहार के रोहतास और सासाराम पहुंचे थे. यहां आकर उन्होंने ऐसी खूबसूरत जगहें देखीं, जिनके बारे में उन्हें पहले ज्यादा जानकारी नहीं थी. फुकरा इंसान तो बिहार की पहाड़ियों को देखकर हैरान रह गए. वहीं, नेहा धूपिया ने सासाराम की तारीफ करते हुए दोबारा यहां आने की बात कही.

बिहार की पहाड़ियों को देखकर हैरान हुए फुकरा इंसान

फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान ने बताया कि उन्हें पहले पता ही नहीं था कि बिहार में इतनी खूबसूरत पहाड़ियां भी हैं. यहां आने के बाद उन्हें काफी अच्छा लगा. उन्होंने बिहार के लोगों की भी तारीफ की और कहा कि यहां उन्हें खूब प्यार मिला.

अभिषेक ने शूटिंग के दौरान सुरक्षा और प्रशासन की ओर से मिले सहयोग का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि देर रात शूटिंग के समय भी टीम को पूरा सहयोग मिला, जिससे आने-जाने में परेशानी नहीं हुई.

View on Instagram

बिहार की पहाड़ियों की तस्वीरें जब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, तो कई लोग पहचान नहीं पाए कि ये बिहार की तस्वीरें हैं. इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'एक बिहारी सब पर भारी.'

नेहा धूपिया बोलीं- दोबारा आएंगे सासाराम

नेहा धूपिया को भी बिहार की खूबसूरती खूब पसंद आई. उन्होंने कहा कि रोडीज के जरिए उन्हें देश की अलग-अलग जगहों पर जाने और वहां की खूबसूरती देखने का मौका मिलता है.

नेहा ने सासाराम की तारीफ की. साथ ही बोधगया के शांत और आध्यात्मिक माहौल को भी पसंद किया. उन्होंने बिहार में मिले प्यार और स्वागत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया.

View on Instagram

नेहा ने कहा कि वह दोबारा सासाराम जरूर आएंगी. उनकी बातों से साफ था कि बिहार में बिताया गया समय उन्हें काफी पसंद आया.

बिहार में क्या करने पहुंची थी रोडीज की टीम?

एमटीवी रोडीज की टीम शो की शूटिंग के लिए बिहार पहुंची है. यहां कंटेस्टेंट्स के साथ अलग-अलग टास्क शूट किए जा रहे हैं. इस दौरान टीम को रोहतास और सासाराम जैसी जगहों को करीब से देखने का मौका मिला.

फुकरा इंसान और नेहा धूपिया की बातें बताती हैं कि बिहार में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं. यहां की पहाड़ियां, ऐतिहासिक जगहें और बोधगया जैसे धार्मिक स्थल लोगों को अपनी ओर खींचते हैं.

रोडीज की शूटिंग के लिए बिहार आए दोनों सितारों को यहां की खूबसूरती और लोगों का प्यार पसंद आया. अब नेहा धूपिया ने दोबारा सासाराम आने की बात भी कह दी है.

ये भी पढ़ें: ‘रुपया गिर रहा है, मैं उठाऊंगा’, PM मोदी के हमशक्ल से भिड़े कुणाल कामरा, समय रैना बोले- साइबर सेल आ जाएगी

ये भी पढ़ें: नारों और ‘पैरोडी’ से चुनाव प्रचार कर रहे बंगाल के राजनीतिक दल, CPM का ‘लुंगी डांस’ हुआ Viral