Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

घर लौटा जेठ तो रोशनदान से लटकी मिली नवविवाहिता:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, मौत की वजह अज्ञात; पति गुजरात में करता है मजदूरी

INT News26 October 2026 at 01:51 pm

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के हड़िया गांव में 22 साल की नवविवाहिता संगीता भुजवा का शव घर के अंदर रोशनदान से लटका मिला। घटना रविवार 25 अक्टूबर की शाम की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मृतका के जेठ रामदास भुजवा ने बताया कि रविवार शाम करीब 5:45 बजे घर लौटने पर उन्होंने संगीता को कमरे के रोशनदान से कपड़े सुखाने वाली रस्सी के सहारे लटका देखा। कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। मई 2025 में हुई थी शादी संगीता की शादी मई 2025 में सुरेंद्र भुजवा से हुई थी। उनके पति गुजरात में मजदूरी करते हैं। दंपती की कोई संतान नहीं थी। संगीता की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। नईगढ़ी थाना प्रभारी अनंत विजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।