Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

करनाल में धारदार हथियार समेत युवक गिरफ्तार:खुकरीनुमा चाकू लेकर घूम रहा था, शक के आधार पर ली तलाशी

INT News26 October 2026 at 01:46 pm

करनाल में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को खुकरीनुमा चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सदर बाजार निवासी राहुल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना शहर करनाल में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी करन गोयल के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा पुलिस के अनुसार, सीआईए-3 करनाल की टीम सहायक उपनिरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। टीम का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम करना और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रखना था। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल यादव निवासी सदर बाजार, थाना शहर, करनाल के रूप में हुई। तलाशी में मिला खुकरीनुमा चाकू पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक खुकरीनुमा चाकू बरामद हुआ। इसके बाद अवैध हथियार रखने के आरोप में उसके खिलाफ थाना शहर करनाल में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की। कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी राहुल यादव को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील करनाल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आसपास किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने, उनकी खरीद-फरोख्त करने या अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।