Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बठिंडा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत:परसराम नगर में सड़क पर पड़ा मिला 32 वर्षीय रमेश का शव, बाजू में लगा था इंजेक्शन

INT News26 October 2026 at 01:51 pm

बठिंडा में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रविवार रात को परसराम नगर की गली नंबर 29 में एक 32 वर्षीय युवक का शव सड़क पर बेसुध अवस्था में मिला। युवक की बाजू में इंजेक्शन लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत चिट्टे की ओवरडोज के कारण हुई। मृतक की पहचान रमेश कुमार (32) निवासी परसराम नगर बठिंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश शादीशुदा था। पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई के बाद संस्था के सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना ने शहर में नशे की समस्या और पुलिस की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच करने पर युवक की मौत हो चुकी थी

समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सोनू माहेश्वरी ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली कि परसराम नगर की गली नंबर 29 में एक युवक सड़क पर बेसुध पड़ा है। सूचना मिलने पर संस्था के वालंटियर सुमित माहेश्वरी, विशाल चौहान और सक्षम माहेश्वरी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और देखा कि वहां युवक की बाजू में इंजेक्शन लगा हुआ था। जांच करने पर युवक की मौत हो चुकी थी। शव के पास उसकी बाइक भी खड़ी मिली। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना कैनाल कालोनी के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक युवक के पास से बरामद उसके पहचान पत्र व मोटरसाइकिल नंबर से उसके परिजनों को संपर्क किया और मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। एसएचओ ने बताया कि युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस मामले में की जांच शुरू कर दी है। नर सिंह कॉलोनी में लिख था चिट्‌टा ही चिट्‌टा

बठिंडा में युवक ने एक मकान की दीवार पर चिट्टा ही चिट्टा लिख दिया। युवक की मां ने कहा कि उनका बेटा चिट्‌टा (हेरोइन) लेता है। उसने यहां इसलिए लिखा क्योंकि यहां 200, 300 और 500 रुपए में चिट्‌टे की पुड़ियां बिकती है। इस घटना के बाद रविवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को 3 जगहों से 10 ग्राम हेरोइन और 165 प्रेगाबालिन कैप्सूल मिले। इनके साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इसी गांव में 15 दिन पहले भी नशे को लेकर पुलिस ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया था। तब पुलिस ने 5-6 लोगों पर केस दर्ज किया था। हर किसी के पास 2 से 3 ग्राम चिट्‌टा मिला था।मामला बठिंडा जिले के आखिरी गांव डूमवाली की नर्सिंग कॉलोनी में बीती रात (शनिवार) को सामने आया। इससे पहले पिछले साल मौड़ कलां गांव में घरों की दीवारों पर लिखा था कि यहां चिट्टा सरेआम बिकता है।