Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में अवैध हथियारों के साथ 2 गिरफ्तार:3 देसी कट्टे और 2 कारतूस; एक आरोपी पर 2 केस पहले से दर्ज

INT News26 October 2026 at 01:51 pm

पलवल पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन देसी कट्टे और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। एएनसी स्टाफ ने गश्त के दौरान गोडोता-बंचारी रोड से गोडोता गांव के विश्वेंद्र उर्फ तन्तु को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से दो देसी कट्टे 315 बोर मिले। विश्वेंद्र के खिलाफ होडल थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। उस पर पहले भी दो केस दर्ज हैं। भिडूकी नहर के पास से दूसरा आरोपी गिरफ्तार वहीं, सीआईए स्टाफ ने भिडूकी नहर के पास से भिडूकी गांव के सागर को गिरफ्तार किया। सागर के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ हसनपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। एसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि पुलिस टीमें दोनों आरोपियों से हथियारों के सोर्स के बारे में पूछताछ कर रही हैं। इसका मकसद हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ना है। जिले में अवैध हथियारों और अपराध पर सख्ती जारी रहेगी।