Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कार से 100 लीटर शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार:शहडोल से डिंडोरी के सक्का गांव ले जा रहे थे; बायपास पर घेराबंदी कर पकड़ा

INT News26 October 2026 at 01:56 pm

डिंडोरी में सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार रात बायपास पर घेराबंदी कर एक लग्जरी कार से 100 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। शराब शहडोल से डिंडोरी के सक्का गांव ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सिटी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि कार नंबर MP 18 ZF 3825 से अवैध शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम बनाकर बायपास पर घेराबंदी की गई। रविवार रात करीब 1 बजे संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। इसमें 100 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। शहडोल के दो और सक्का का एक आरोपी पुलिस ने सोहागपुर, शहडोल निवासी नूतेंद्र धारिया और कुमार सानू गुप्ता को गिरफ्तार किया। सक्का निवासी भूपत दास टांडिया को भी पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि शराब सक्का गांव ले जाई जा रही थी। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। कार्रवाई में एएसआई केश लाल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पटले और श्याम तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।