Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आज ‘एक करोड़ अर्चन’:शरद पूर्णिमा पर रावतपुरा सरकार कर रहे आयोजन; दोपहर से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

INT News26 October 2026 at 12:26 pm

शरद पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में श्री राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुमकुम अर्चन (एक करोड़ अर्चन) का अनुष्ठान होगा। सद्गुरु देव रावतपुरा सरकार आयोजन कर रहे हैं। इस वजह से दोपहर 3 बजे के बाद ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा। लाल परेड ग्राउंड में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मां राजराजेश्वरी को अर्पित की जाने वाली पूजन एवं हवन सामग्री देश के अलग-अलग राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से विशेष रूप से मंगवाई गई हैं। अनुष्ठान में करीब 238 तरह की सामग्री का उपयोग किया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को एक चावल का दाना भी अपने साथ नहीं लाना है। शाम 5:50 बजे के पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। शाम 6 बजे से आयोजन की शुरुआत हो जाएगी। दोपहर 3 बजे से 7 चौराहों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा सोमवार शाम 6 बजे से मां श्री राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुमकुम अर्चन कार्यक्रम होगा। इसमें भोपाल सहित अन्य जिलों से करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसके चलते दोपहर 3 बजे से लाल परेड मैदान और आसपास के रास्तों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इस रूट का उपयोग करें लोग एमपी नगर और हबीबगंज से वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक और एयरपोर्ट जाने वाले वाहन लिंक रोड नंबर-1, रोशनपुरा, बाणगंगा और पॉलिटेक्निक होकर जा सकेंगे। हमीदिया रोड से रोशनपुरा की ओर जाने वाले यात्री और व्यावसायिक वाहन संगम तिराहा, बजरिया, 80 फीट रोड, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, सुभाष ओवरब्रिज, डीबी मॉल और बोर्ड ऑफिस होकर निकलेंगे। इन चौराहों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज चौराहा, लिली तिराहा, जिन्सी चौराहा, एमपी नगर चौराहा, रोशनपुरा और मछली घर क्षेत्र में जरूरत के अनुसार लगातार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। रेलवे स्टेशन जाने वाले इन रास्तों से जाएं भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 और नादरा बस स्टैंड जाने वाले वाहन पॉलिटेक्निक, रेतघाट, रॉयल मार्केट और हमीदिया रोड से जा सकेंगे। प्लेटफॉर्म नंबर-1 जाने के लिए सुभाष ओवरब्रिज, प्रभात चौराहा और 80 फीट रोड का रास्ता तय किया गया है। एयरपोर्ट और वीआईपी रोड की ओर लिंक रोड-1 बाणगंगा होकर जाएं।