Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गुना में लक्ष्मी पूजन के बाद देर रात तक आतिशबाजी:घरों और प्रतिष्ठानों में जले दीप; लोगों ने पूजा कर मांगी समृद्धि

INT News9 November 2026 at 07:38 am

गुना में रविवार को दीपावली का त्योहार उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। शाम होते ही घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से रोशनी छा गई। लोगों ने शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बच्चों से लेकर बड़ों तक ने जमकर आतिशबाजी की। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा और देर रात तक शहर में दीपावली का उत्साह बना रहा। दीपावली की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। लोगों ने अपने घरों और दुकानों को फूलमालाओं से सजाया। रविवार को महिलाओं ने घरों के आंगन और मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई। शुभ चौघड़िया देखकर महालक्ष्मी का पूजन किया गया। हर घर, दुकान और प्रतिष्ठान पर दीप जलाए गए। शहर की सड़कें और इमारतें एलईडी लाइटों से जगमगाती रहीं। वाहनों और मवेशियों की भी की पूजा-अर्चना शाम को घरों और दुकानों में लक्ष्मी पूजन के साथ लोगों ने अपने वाहनों की भी पूजा की। ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में घंटियों की गूंज और श्रद्धालुओं की कतारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। लोगों ने परिवार के साथ पूजा कर समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान लक्ष्मी पूजन के बाद शहर में आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने पटाखे चलाकर दीपावली मनाई। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी दिनभर बधाई संदेश साझा किए जाते रहे। लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया। धनतेरस से शुरू हुआ पांच दिवसीय उत्सव, आज गोवर्धन पूजा पांच दिवसीय दीपावली उत्सव शुक्रवार को धनतेरस से शुरू हुआ। सोमवार को गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मंगलवार को भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगी। भाई दूज के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव का समापन होगा। तस्वीरों में देखिए दीपोत्सव का उत्साह...