Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

महिला चाह रही बेटे का DNA टेस्ट, कांग्रेस नेता बोले- मैंने छुआ तक नहीं; क्यों मचा है बवाल

INT News9 November 2026 at 07:53 am

23 साल बाद असम से देहरादून लौटी जेनी उर्फ इंद्राणी देवड़ी ने उत्तराखंड की सियासत गर्मा दी है। उन्होंने 2003 से चर्चित जेनी प्रकरण में 22 साल पहले सीबीआई को दिए बयान खारिज कर दिए। एक बार फिर कांग्रेस नेता हरक सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच और अपने बेटे और कांग्रेस नेता के डीएनए टेस्ट की मांग की है। उधर, कांग्रेस नेता ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने जेनी को छुआ तक नहीं। यह तक कहा कि जेनी उनसे माफी मांगने आई थी।मम्मी, ये देखिए हरक सिंह रावत तो एक्सेप्ट ही नहीं कर रहे हैं। 23 साल से बेटे के साथ खामोशी के साथ जिंदगी गुजार रही इंद्राणी देवड़ी उर्फ जेनी उस वीडियो के बाद सक्रिय हुई, जिसमें हरक सिंह रावत कहते दिख रहे थे कि उन्होंने जेनी को छुआ तक नहीं है। देहरादून प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू ने जेनी ने खुद इसका खुलासा किया।प्रेस कांफ्रेस में मीडिया के तीखे सवालों का जेनी से जवाब आत्मविश्वास के साथ दिया। हालांकि कई बार वो भावुक भी हुई। जेनी ने कहा कि मेरा बेटा 23 साल का हो गया है। उसे बताया भी है कि हरक ही उसके पिता है। पिछले दिनों हरक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया। जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि मैने तो जेनी को छुआ तक भी नहीं है? जेनी ने सवाल किया, कि बिना छुए तो बच्चा नहीं होता है न? वीडियो में वो किसी भट्ट को डीएनए जांच कराने की बात कह रहे हैं। जबकि मैं उस भट्ट को जानती भी नहीं। मेरे बेटे ने इस वीडियो के आधार जब बेटे ने मुझसे सवाल किए तो उसे उसका हक दिलाने के लिए तत्काल उत्तराखंड के लिए रवाना होना पड़ा।भगवान भी चाहते हैं कि मुझे-बेटे को इंसाफ मिलेजेनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया। कहा कि संयोगवश सीएम ने मेरा नाम भी लिया, इससे लगा कि भगवान भी मुझे इंसाफ दिलाना चाहते हैं। चूंकि इस वक्त असम में भी भाजपा की सरकार है और अब यहां उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है। मुझे अब न्याय मिलने की उम्मीद है। मेरा बेटा 23 साल से बिना बाप के रह रहा है। मुझे अपने बेटे के लिए पिता का नाम चाहिए।अंकिता को न्याय मिला, अब मुझे भी चाहिएअंकिता ने डीजीपी को दिए पत्र में अपने लिए भी दिवंगत अंकिता भंडारी के समान ही न्याय मांगा। जेनी ने एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध करते हुए कहा कि जिस वक्त उसका उत्पीड़न हुआ, तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। तब डॉ. रावत को बचाने के लिए सभी लोग एकजुट हो गए। प्रभावशाली व्यक्ति होने की वजह से उस वक्त न्याय नहीं मिल पाया। जेनी ने आगे लिखा कि वो अपने मामले में अंकिता भंडारी हत्याकांड की तरह सीबीआई जांच चाहती हूं। अंकिता भंडारी मामले में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा मिल गई है, लेकिन मेरे मामले में आरोपियों को कब सजा मिलेगी?कहा, मुझसे सीबीआई ने एक बार ही बात की थीवर्ष 2004 में बयान वापस लेने के सवाल पर जेनी ने कहा कि यह सब दबाव में कराया गया। बकौल जेनी, मुझे हिंदी भी नहीं आती। मेरा वकील भी हरक के अनुसार काम का रहा था। सीबीआई ने भी केवल एक ही बार बात की। क्या एक बार में ही जांच हो जाती है। जेनी ने डीएनए सैंपल की जांच पर भी सवाल उठाया। कहा कि उसके बेटे का डीएनए सैंपल ही नहीं लिया गया। ऐसे में भला कैसे कहा जा सकता है कि सैंपल का मिलान नहीं हुआ?हरक बोले,भाजपा सरकार ने मेरे खिलाफ रची साजिशजेनी प्रकरण में प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने के लिए भाजपा सरकार ने साजिश रची है। 23 साल बाद अचानक जेनी का सामने आना साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जेनी समेत इस साजिश में शामिल हर शख्स के खिलाफ वह मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।शनिवार को जेनी की ओर से आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद हरक ने कांग्रेस मुख्यालय भवन में प्रेसवार्ता कर आरोपों का जवाब दिया। हरक ने कहा कि जब उन पर आरोप लगे, तब उन्होंने खुद सीबीआई और डीएनए जांच की मांग की थी। उन्होंने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था। इस मामले में सीबीआई ने जांच की और उन्हें क्लीन चिट दी, तब केंद्र में भाजपा की ही सरकार थी। अब इस मामले में भाजपा सरकार तत्कालीन प्रधानमंत्री और सीबीआई जांच पर अंगुली उठा रही है। इतना ही नहीं, यह अदालत की भी अवमानना है। हरक ने कहा कि जब वह दागी थे, तो उन्हें भाजपा वालों ने अपनी पार्टी में क्यों शामिल कराया। सरकार में उनका रूतबा तीसरे नंबर पर था।हरक ने आरोप लगाया कि तब जेनी ने दो महिला भाजपा विधायकों के कहने पर उनका नाम लिया था। उन्होंने इन दोनों विधायकों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया था। लेकिन बाद में भगत सिंह कोश्यारी के कहने पर उन्होंने वह मुकदमा वापस लिया था।अंकिता के न्याय की लड़ाई दबाना चाहती है सरकारहरक ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से पूरे देश में अंकिता प्रकरण को उठा रही है। न्याय की इसी लड़ाई को कमजोर करने के लिए अब उनके खिलाफ यह साजिश रची गई है।जेनी माफी मांगने आई थीहरक ने कहा कि 2016 में जेनी ने उनके घर पर दस्तक दी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जेनी की शिकायत पर जांच के बाद एफआर लगा दी थी। कोर्ट ने भी जेन को डांट लगाई थी। तब जेनी ने घर पर आकर माफी मांगी थी।