Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खेतों में दीप जलाकर बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:सीहोर में झूलते तारों से मौतों का आरोप, किसान बोले- मुआवजा मिले, अधिकारियों पर FIR हो

INT News9 November 2026 at 07:42 am

सीहोर जिले के डाबला माता, चंदेरी, बरबेली, रामखेड़ी, मोरिया और छापरी कला समेत दर्जनों गांवों के किसानों ने दीपावली पर खेतों में दीप जलाए। उन्होंने बिजली से जुड़ी समस्याएं दूर करने की मांग की। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। किसान एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में उन्होंने दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया और विद्युत मंडल सीहोर के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बिजली कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही से गांवों और खेतों में 11 केवी और एलटी बिजली के तार व खंभे झूल रहे हैं। उनके मुताबिक, करंट लगने से कई किसानों की मौत हुई और कई घायल हुए हैं। गाय-भैंस समेत मवेशियों की भी जान गई है। घायलों को राहत राशि देने की मांग

किसानों ने मृत किसानों की याद में दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा देने के साथ घायलों को राहत राशि देने की मांग की। किसानों ने विद्युत मंडल सीहोर के अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री और श्यामपुर के सहायक यंत्री के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। किसानों का कहना है कि एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में पिछले चार महीने से धरना-प्रदर्शन और आंदोलन चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।