Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

निंगनी काली पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने टेका मत्था

INT News9 November 2026 at 07:45 am

लोहरदगाः जिले के निंगनी गांव में काली पूजा के अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. मां काली की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. मां काली के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा.

निंगनी काली पूजा में दी जाती है बकरे की बलि

निंगनी गांव में काली पूजा के दौरान बकरे की बलि देने की परंपरा है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दरबार में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. धार्मिक अनुष्ठान और आरती के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने मां काली से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.

ये भी पढ़ें: लोहरदगा में दीपावली की धूम, दीपों और झालरों से जगमगाया शहर-गांव; देर रात तक आतिशबाजी

धीरज प्रसाद साहू ने मां काली के दरबार में टेका मत्था

काली पूजा के अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भी निंगनी गांव पहुंचे. उन्होंने मां काली के दरबार में हाजिरी लगायी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: सील आवास के बाहर टेंट लगाकर अंबा ने मनाई दिवाली, बोलीं- राजनीति से निकालने की साजिश

ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हुआ आयोजन

काली पूजा को लेकर पूरे गांव में विशेष उत्साह देखा गया. श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर परिवार और समाज की मंगलकामना की. आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही. स्थानीय लोगों के सहयोग से पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ.