Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पीतांबरा पीठ में आधी रात को मां बगलामुखी की महाआरती:दीपावली पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे, साल में चार बार होती है महाआरती

INT News9 November 2026 at 07:56 am

दतिया में मां पीतांबरा पीठ पर दीपावली त्योहार रविवार रात को मनाया गया। रात 12 बजे राजसत्ता की देवी मां बगुलामुखी माता की महा आरती की गई। महा आरती में शहर व दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु शामिल हुए। पीतांबरा पीठ के साधक पंडित देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि, दीपावली पर पीतांबरा पीठ पर माता की विशेष रूप से महा आरती प्रति वर्ष की जाती है। रात 12 बजे इस आरती की परंपरा है। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। महाआरती कार्तिक मास की अमावस्या पर की जाती है। साल में होती है 4 महा आरती

मालूम हो कि, पीतांबरा माता कि, साल में 4 महा आरती होती है। जिस में दीपावली, शिवरात्रि, शरद पूर्णिमा और जन्माष्टमी शामिल है। इस महा आरती में दूर दराज से हजारों की संख्या में माता के भक्त पहुंचते हैं। महा आरती के बाद प्रसादी का वितरण होता है।