Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंदसौर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा नाबालिग, मौत:दीपावली की शाम क्रेशर के पास गाड़ी धोने गया था

INT News9 November 2026 at 07:46 am

मंदसौर के दलौदा थाना क्षेत्र के कचनारा गांव में दीपावली पर घर में हादसे से मातम पसर गया। रविवार देर शाम क्रेशर मशीन के पास बने पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 16 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक गाड़ी धोने के लिए गड्ढे के पास गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मृतक की पहचान विनोद पिता भारतलाल नट (16) निवासी कचनारा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बालक को गड्ढे से बाहर निकालकर धुंधड़का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कचनारा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए धुंधड़का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। दीपावली के दिन हुए इस हादसे के बाद कचनारा गांव में शोक छाया हुआ है।