Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

चार साल पहले बहा पुल अब तक नहीं बना:दतला नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे, अब काम शुरू होने के आसार

INT News9 November 2026 at 07:58 am

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र के सगवा गांव में दतला नदी पर चार साल पहले बारिश में बहा पुल अब तक नहीं बना है। स्कूली बच्चे रोज नदी पार कर स्कूल जाते हैं। ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते चार साल में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन मिले हैं। पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ। हर साल बारिश के बाद ग्राम पंचायत अस्थायी रास्ता बनाती है, लेकिन मानसून में वह भी बह जाता है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से नया पुल बनवाने की मांग की है। उन्होंने जल्द पक्का पुल बनाने की अपील की है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एसडीओ शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि नए पुल और पहुंच मार्ग की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। विभागीय प्रक्रियाएं भी पूरी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि करीब 6 करोड़ रुपए की मंजूर राशि से पुल और सड़क का काम दीपावली के बाद शुरू होगा।