world
न्यूरोसाइंस में योगदान के लिए चीनी वैज्ञानिक यूनेस्को जीवन विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित
INT News7 November 2026 at 05:25 pm

बीजिंग, 7 नवंबर। स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर, फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में 10वें ‘यूनेस्को-इक्वेटोरियल गिनी अंतर्राष्ट्रीय जीवन विज्ञान अनुसंधान पुरस्कार’ का समारोह आयोजित हुआ। हांगकांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की अध्यक्ष तथा चीनी विज्ञान अकादमी की शिक्षाविद् प्रोफेसर ये युरू को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली छठी चीनी वैज्ञानिक हैं।