Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पंजाब में निर्माण भलाई बोर्ड के उपाध्यक्ष पर हमला:अम्रित भाखड़ी पर तेहिंग रोड के पास चली गोलियां, गनमैनों की जवाबी फायरिंग

INT News23 October 2026 at 06:53 pm

जालंधर के फिल्लौर में निर्माण भलाई बोर्ड पंजाब के उपाध्यक्ष अम्रित भाखड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों (गनमैन) द्वारा की गई जवाबी फायरिंग के कारण बदमाशों को भागना पड़ा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आरोप है कि यह हमला पाकिस्तान आधारित नेटवर्क से जुड़े एक स्थानीय गैंगस्टर के इशारे पर किया गया है, दोस्त से मिलकर लौटते समय हुए हमला

यह घटना उस समय घटी जब अम्रित भाखड़ी अपनी कार से गोराया में अपने एक दोस्त से मिलने के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में तेहिंग रोड पर बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। तेहिंग गांव के पास नहर के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गनमैनों की जवाबी कार्रवाई से भागी पुलिस

अचानक हुए इस हमले के तुरंत बाद कार में मौजूद अम्रित भाखड़ी के गनमैनों ने मुस्तैदी दिखाई और बदमाशों पर जवाबी हवाई फायरिंग की। गनमैनों की तरफ से करीब 6 गोलियां चलाई गईं। अचानक हुई क्रास फायरिंग से हमलावर घबरा गए और मौके से फरार हो गए। इस घटना में पत्रकार और उनके साथी बाल-बाल बच गए। पहले भी हो चुके हैं कई हमले

अम्रित भाखड़ी ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उन पर कई बार हमले हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत देने के बावजूद पंजाब पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही अब तक हमलावरों पर कोई ठोस कानूनी कार्रवाई की गई है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मामले की जानकारी देते हुए भाखड़ी ने बताया कि लगभग एक साल पहले उन्होंने गांव गड़ा स्थित अटवाल हाउस कॉलोनी के एमडी मनदीप सिंह गोरा पर हमला करने वाले गैंगस्टर रितीश उर्फ राहुल (निवासी लकड़ मंडी, फिल्लौर) के खिलाफ प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। पत्रकारिता के जरिए उसका असली चेहरा सामने लाने के कारण गैंगस्टर उनसे रंजिश रखने लगा था। पाकिस्तानी नंबर से धमकियां

भाखड़ी का कहना है कि रंजिश के तहत राहुल के पिता और उसकी बहन ने उनके घर की रेकी भी की थी, जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने थाना फिल्लौर में दर्ज करवाई थी। इसके बावजूद राहुल लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आरोपी राहुल के संबंध पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से हैं। कुछ ही दिन पहले मनदीप सिंह गोरा के मोबाइल पर एक पाकिस्तानी नंबर से मैसेज आए थे, जिसमें राहुल से पंगा न लेने और जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। इन धमकियों के महज एक-दो दिन बाद ही इस वारदात को अंजाम दे दिया गया।